सोमालियाई समुद्री लुटेरों पर आधारित सीरीज़ बनाएंगे हंसल मेहता और उनके बेटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: miss malini
हंसल मेहता और उनके बेटे जय मेहता अब सोमालियाई समुद्री डाकू पर आधारित सीरीज़ लाने वाले हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ये सीरीज़ होगी। शीर्षक अस्थायी तौर पर 'पाइरेट्स' रखा गया है। 'पाइरेट्स' सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक काल्पनिक थ्रिलर ड्रामा है। जिसमें एक कमर्शियल भारतीय जहाज का सोमालियाई तट से अपहरण कर लिया जाता है। इसमें दिखाया जाएगा कि जहाज पर सवार चालक दल के साथ क्या होता है।
