कृति सैनन अभिनीत मीना कुमारी की बायोपिक को निर्देशित करेंगे हंसल मेहता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की बायोपिक बनाने पर काम जोर-शोर से चल रहा है। इसे बॉलीवुड का बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट माना जा रहा है। हाल में खबर आई थी कि अभिनेत्री कृति सैनन इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगी। पिछले कुछ समय से इस फिल्म के लिए निर्देशक की तलाश चल रही थी। अब लगता है जैसे मेकर्स की तलाश पूरी हो गई। खबर है कि इस बायोपिक को चर्चित निर्देशक हंसल मेहता निर्देशित करेंगे।