आज है रामगोपाल वर्मा का जन्मदिन, बना चुके हैं ऐसी जबर्दस्त फिल्में की हॉलीवुड ने भी बनाया रीमेक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा का बर्थडे है। 7 अप्रैल को हैदराबाद में जन्मे रामगोपाल वर्मा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने दक्षिण भारतीय और हिंदी भाषाओं में फिल्में बनाईं। "शिवा" से उन्होंने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक कदम रखा था। इससे पहले वह इसी नाम से तमिल में भी फिल्म बना चुके थे। रंगीला, सत्या और सरकार कंपनी उनकी कुछ फेमस फिल्में हैं।
