मदन लाल के अवतार में दिखे हार्डी संधू, बोले- क्रिकेट को दिए हैं 10 साल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिल्म '83' से पंजाबी सिंगर-एक्टर हार्डी संधू का फर्स्ट लुक सामने आया। वो क्रिकेटर मदन लाल के लुक में दिखे। '83' की टीम, रणवीर सिंह, डायरेक्टर कबीर खान ने फर्स्ट लुक शेयर किया। हार्डी ने भी फर्स्ट लुक शेयर करके बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 10 साल क्रिकेट खेलते हुए बिताए हैं। बकौल हार्डी, मैंने पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट और भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेला है।
