21 मार्च को साशा रामचंदानी से शादी करने वाले हैं हरमन बावेजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
हरमन बावेजा 21 मार्च को न्यूट्रिशियन कोच साशा रामचंदानी से शादी करने जा रहे हैं। दोनों की बीते दिसंबर में चंढीगढ़ में सगाई हुई थी। शादी में फैमिली और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल होंगे। हरमन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कॉकटेल पार्टी में शामिल दोस्तों के साथ हरमन और उनकी होने वाली दुल्हन भी दिख रही हैं।
