हिजाब विवाद पर बोलीं हरनाज संधू, "हमेशा लड़कियों को ही टारगेट क्यों करते हो?"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू हालिया मुंबई में थीं। जहां पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "तुम हमेशा लड़कियों को ही क्यों टारगेट करते हो? अभी-भी मुझे निशाना बना रहे हो। जैसे, हिजाब के मुद्दे पर भी लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें अपनी मर्जी से जीने दो, उसको उसके मुकाम तक पहुंचने दो, उसे उड़ने दो, वो उसके पंख हैं, आप मत काटो, अगर काटने है तो अपने पंख काटो।"
