हैरी पॉटर फेम अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: iol
हैरी पॉटर में 'रूबियस हैग्रिड' का किरदार निभाने वाले रॉबी कोलट्रन का 72 साल की उम्र में निधन हुआ। रॉबी ब्रिटिश सीरीज 'क्रैकर' के लिए मशहूर थे। उनका जन्म 30 मार्च 1950 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ। उनका असली नाम एंथोनी रॉबर्ट मैकमिलन था। उन्होंने फ्लैश गॉर्डन, ब्लैकएडर, कीप इट इन द फैमिली, ए किक अप द एइटीज, द कॉमिक स्ट्रिप और अल्फ्रेस्को जैसे शोज में भी काम किया।