जल्द मां बनने वाली हैं हैरी पॉटर फैम अभिनेत्री अफशान आजाद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
हैरी पॉटर फैम अभिनेत्री अफशान आजाद ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वो जल्द मां बनेंगी। उन्होंने लिखा, 'सबके लिए एक सीक्रेट का खुलासा कर रही हूं, मैं मां बनने वाली हूं। ये अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट है, बेबी काजी देने के लिए शुक्रिया अल्लाह। हम दोनों के दिल प्यार से भरे हैं। हम थोड़े नर्वस भी हैं। कृपया अपनी दुआओं में हमें याद रखिएगा।'
