'हैरी पॉटर' की लेखिका जे.के. राउलिंग संग हुई थी यौन हिंसा; पूर्व पति ने कबूला- मैंने मारा था थप्पड़; अफसोस नहीं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन के The Sun टैब्लॉयड में फ्रंट-पेज पर छपे एक लेख पर घरेलू दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। लेख में 'हैरी पॉटर' की लेखिका जे.के. राउलिंग के पूर्व पति ने कहा कि उसने जे.के. राउलिंग को थप्पड़ मारा था, जिसका उसे अफसोस नहीं है। लेखिका ने हालिया खुलासा किया था कि वो अपनी पहली शादी में घरेलू हिंसा का शिकार हुई थीं और उन्होंने 'गंभीर यौन हमला' झेला था।