हर्षवर्धन कपूर ने किया कैटरीना-विक्की का रिश्ता सार्वजनिक तो क्या नाराज हुईं अभिनेत्री?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
एक तरफ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने रिश्ते को छिपाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, वहीं, अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि कैटरीना, हर्षवर्धन से बेहद नाराज हैं। उन्हें यह बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी कि हर्षवर्धन ने बिना उनकी रजामंदी के विक्की के साथ उनका रिश्ता सार्वजनिक कर दिया। हर्षवर्धन का इस तरह से बात करना कैटरीना को नागवार गुजरा है।