रिया कपूर की अगली रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन कपूर और अलाया एफ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रिया कपूर बॉलीवुड की चर्चित फिल्म निर्माता हैं। वह फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। इसके अलावा उनकी बहन सोनम कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री के रूप में मजबूत पहचान बनायी है। अब खबर सामने आ रही है कि रिया एक रोमांटिक फिल्म बनाने वाली हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में रिया के भाई हर्षवर्धन कपूर और अभिनेत्री अलाया एफ को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।