हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: top news media
सपना चौधरी आज लखनऊ कोर्ट में पुलिस कस्टडी में ली गईं। हालांकि, कुछ देर बाद ही कोर्ट ने वारंट वापस करने का आदेश दिया जिसके बाद सपना कस्टडी मुक्त कर दी गईं। दरअसल, लखनऊ के आशियाना में 13 अक्तूबर 2018 को सपना का शो था जिसके टिकट बेच दिए गए लेकिन शो में सपना नहीं आईं। जिसके बाद एक व्यक्ति ने सपना समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
