'हॉक आई' ने शेयर की अलवर से फोटो, फैंस बोले- 'वेलकम टू इंडिया'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर इन दिनों भारत दौरे पर हैं। 'थोर', 'द एवेंजर्स', 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन', 'एवेंजर्स: एंड गेम', 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर', 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी और हॉक आई' में वो दिखे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अलवर की एक तस्वीर शेयर करके लिखा, 'इस प्लैनेट पर लोगों और स्थानों की खोज करना, उनसे सीखना और उनसे प्रेरित होना जीवन का क्या बेहतरीन आशीर्वाद है!' फोटो में वो लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।
