कॉमेडियन भारती सिंह के घर से मिला गांजा, हिरासत में पति-पत्नी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को ड्रग मामले में पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। दरअसल एनसीबी की गिरफ्त में आए एक ड्रग पैडलर की निशानदेही पर भारती और उनके पति के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान गांजा बरामद हुआ। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया, 'भारती और उनके पति को आगे की जांच के लिए जोनल कार्यालय ले जाया गया है।