इसलिए हो रही है राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान के प्रोजेक्ट में देरी!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजकुमार हिरानी एक प्रोजेक्ट में शाहरुख खान को डायरेक्ट करने वाले हैं। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। माना जा रहा था कि कोरोना के चलते शूटिंग रुकी है। लेकिन फिल्म की कहानी के सेकेंड हाफ से राजकुमार को परेशानी है। उसी पर बदलाव जारी है। राजकुमार और कनिका ढिल्लन इसे लिख रहे हैं। दूसरी तरफ शाहरुख भी किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं, वो फिलहाल 'पठान' की शूटिंग कर रहे हैं।
