'हीरोपंती 2' का ट्रेलर जारी, एक्शन अवतार में टाइगर, नवाज बने जादूगर, तारा ने दिखाया दिलकश अंदाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टाइगर श्रॉफ स्टारर 'हीरोपंती 2' का ट्रेलर आज जारी हुआ। ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी जुदा अंदाज में दिखे। टाइगर कई एक्शन सीन करते दिखे, तो तारा सुतारिया के साथ उनका रोमांस भी दिखा। फिल्म साइबर क्राइम पर आधारित है, जिसमें टाइगर यानी बबलू का मुकाबला नवाज यानी लैला से होगा। फिल्म अहमद खान ने निर्देशित की। 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में फिल्म लगेगी। जहां अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' से इसका सामना होगा।
