x

क्या हिमांशी और आसिम ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर शेयर की डायमंड रिंग की फोटो

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: shortpedia

बिग बॉस 13 की फेवरेट जोड़ी हिमांशी खुराना और आसिम रियाज आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं मीडिया खबरों के मुताबिक, हिमांशी और आसिम ने सगाई कर ली है। ये कयास हिमांशी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर के वायरल होने के बाद सामने आए हैं। ये फोटो एक शानदार डायमंड रिंग की थी। वहीं ये तस्वीर देखने के बाद हिमांशी के फैंस सवाल कर रहे हैं क्या उन्होंने आसिम से सगाई कर ली है?