हिमांशी खुराना ने साइन किए थे दो वेब शो, ऐन मौके पर किया किनारा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पंजाबी मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों से वह अपने बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के साथ अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। अब एक बार फिर वह लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, हिमांशी ने यह खुलासा किया है कि उन्होंने दो वेब शो के कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिए थे, लेकिन आखिरी पल में वह इनसे बाहर हो गईं।