अक्षय और इमरान अभिनीत 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिन्दी रीमेक का शीर्षक होगा 'सेल्फी'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
वर्तमान में बॉलीवुड में कई साउथ फिल्मों की हिन्दी रीमेक के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। ऐसी ही एक फिल्म है 'ड्राइविंग लाइसेंस'। 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिन्दी रीमेक में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में दिखने वाले हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक रोचक जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो इस फिल्म की हिन्दी रीमेक का शीर्षक 'सेल्फी' रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं।