'KGF: 2' से टक्कर के बावजूद 'RRR' के हिंदी वर्जन ने 250 करोड़ रुपये कमाए
Shortpedia
Content Team
बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण भारतीय फिल्मों की धमक ही सुनाई दे रही है। जहां एक तरफ बॉलीवुड की हालिया फिल्में कमाई में पिछड़ रही हैं, तो वहीं साउथ की फिल्में आए दिन नया कीर्तिमान रच रही हैं। अब एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'RRR' के हिंदी वर्जन ने 250 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मार ली है। खास बात यह है कि 'KGF: 2' से टक्कर के बावजूद फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है।