हॉलीवुड अभिनेता डेनियल क्रेग यूके की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Yahoo
डेनियल क्रेग को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त किया गया। वह अपनी जेम्स बॉन्ड सीरीज के लिए काफी फेमस है। जिसमें वह एक स्पाई की भूमिका में दिखते हैं। डेनियल क्रेग की नई जेम्स बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाई 30 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 23 सितंबर को उन्हें रॉयल नेवी में मानद कमांडर के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की गई।
