हॉलीवुड अभिनेता जेम्स माइकल टायलर का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
अभिनेता जेम्स माइकल टायलर का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टायलर 2018 से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। टायलर ने रविवार को लॉस एंजिल्स में घर पर अंतिम सांस ली। उनके प्रतिनिधि टोनी बेन्सन बोले, "दुनिया उन्हें फ्रेंड्स के गनथर के रूप में जानती थी, लेकिन माइकल के चाहने वाले उन्हें एक अभिनेता, संगीतकार, कैंसर-जागरूकता अधिवक्ता और प्यार करने वाले पति के रूप में जानते थे।"
