क्षितिज का NCB पर आरोप, कहा- करण जौहर का नाम लेने का दबाव बनाया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पिछले ही दिनों NCB ने ड्रग्स मामले में धर्मा प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार किया था। क्षितिज के वकील ने उनके हवाले से अदालत में कहा कि पूछताछ के दौरान उन पर करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन के टॉप एग्जीक्यूटिव्स का नाम गलत तरीके से लेने के लिए दबाव बनाया गया। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने क्षितिज से कहा कि अगर वह करण जौहर, सोमेल मिश्रा, राखी, अपूर्वा, साहिल और नीरज का नाम लेंगे तो वह उन्हें छोड़ देंगे।