ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' इस दिन होगी रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
'वॉर 2' से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। फिल्म में ऋतिक रोशन दिखेंगे। दोनों सितारे पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। ऋतिक पहली किश्त में भी थे। जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। 'वॉर 2' को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। अब 'वॉर 2' की रिलीज डेट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार 'वॉर 2' 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
