'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक में साथ दिख सकते हैं ऋतिक रोशन और सैफ अली खान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खबरें हैं कि तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन लीड रोल करेंगे। मूल फिल्म में विजय सेथूपति द्वारा निभाए गए वेधा के किरदार के लिए ऋतिक दो महीने से काम कर रहे हैं। हिंदी रीमेक को मूल फिल्म की डायरेक्टर जोड़ी पुष्कर और गायत्री ही निर्देशित कर सकते हैं। वहीं मूल फिल्म में आर माधवन द्वारा निभाए गए विक्रम के किरदार में सैफ अली खान होंगे।
