ऋतिक ने मां के साथ किया वर्कआउट, पिंकी ने शेयर किया वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: instagram
ऋतिक रोशन एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं। उनकी मां पिंकी रोशन भी फिटनेस फ्रीक हैं। हाल ही में उनकी मां ने सोशल मीडिया पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बेटे के साथ एक्सरसाइज करती हुई नज़र आ रही हैं। वीडियो में दोनों वर्कआउट के साथ मस्ती करते हुए भी नज़र आए। सोशल मीडिया पर फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
