ऋतिक ने 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के लिए की आयुष्मान की तारीफ, जानें क्या कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऋतिक रोशन फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग देखकर हैरान रह गए। ऋतिक रोशन ने आयुष्मान के साथ-साथ उनकी को-एक्टर वाणी कपूर और निर्देशक अभिषेक कपूर की सराहना की। उन्होंने कहा-'आप एक्सट्राऑर्डनरी हैं! बहुत-बहुत बधाई!' फिल्म में आयुष्मान ने एक बॉडी बिल्डर की भूमिका निभाई है, जबकि वाणी कपूर फिल्म में एक ट्रांस महिला के रोल में हैं। फिल्म को लेकर ज्यादातर क्रिटिक्स की राय पॉजिटिव है।
