ऋतिक ने दशहरे के मौके पर शुरू की फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की शूटिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
ऋतिक रोशन पिछले कई दिनों से साउथ की हिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक को लेकर सुर्खियों में हैं। हिंदी रीमेक को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं और जब से इससे ऋतिक रोशन का नाम जुड़ा है, इसे लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। ऋतिक ने दशहरे के मौके पर अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।