ऋतिक अगले महीने से शुरू करेंगे 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक की शूटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऋतिक रोशन अगले महीने से तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगे। मूल फिल्म की डायरेक्टर जोड़ी पुष्कर-गायत्री मुंबई में पहले शेड्यूल के लिए लोकेशन तलाश रहे हैं। यहां लखनऊ की अलग-अलग जगहें री-क्रिएट की जा रही हैं। फिल्म में ऋतिक पुलिस ऑफिसर बनेंगे। सैफ अली खान गैंगस्टर का रोल निभाएंगे। इस फिल्म में दो एक्ट्रेस होंगी, लेकिन अभी तक उनके नाम सामने नहीं आए हैं।
