ऋतिक की कजिन पश्मीना बॉलीवुड डेब्यु को तैयार, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पश्मीना रोशन बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। पश्मीना संगीत निर्देशक राकेश रोशन की बेटी हैं। पश्मीना की तस्वीरें अपने सोशल हैंडल पर शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा- ''पश्मीना, तुम पर गर्व है। तुम बेहद ख़ास शख़्सियत और असाधारण हुनर वाली हो। तुम्हारी चमक और गर्मजोशी माहौल को रोशन कर देती है।" पश्मीना थिएटर कलाकार हैं। उन्होंने जेफ गोल्डबर्ग के The Importance Of Being Earnest प्रोडक्शन में भाग लिया था।
