हुमा कुरैशी ने शुरू की लोकप्रिय शेफ तरला दलाल की बायोपिक की शूटिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
चाहे वेब सीरीज हो या फिल्में; अभिनेत्री हुमा कुरैशी हर एक कसौटी पर खरी उतरी हैं। हर एक प्रकार के किरदारों को निभाने में उन्हें महारत हासिल है। पिछले कुछ समय से वह लोकप्रिय शेफ तरला दलाल की बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार निभाएंगी। अब सुनने में आ रहा है कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।