मां बनने जा रही हैं 'हंगामा 2' फेम प्रणिता सुभाष, शादी को हुए हैं 11 महीने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
प्रणिता सुभाष और उनके पति नितिन राजू जल्द पैरेंट्स बनेंगे। बीते साल शादी के बंधन में बंधी दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। ये खुशखबरी उन्होंने पति के 34वें जन्मदिन पर दी। प्रणिता तस्वीरों में नितिन की गोद में बेबी की सोनोग्राफी वाली तस्वीर लिए दिखीं। एक्ट्रेस ने 30 मई 2021 को बेंगलुरू के बिजनेसमैन नीतिन राजू से शादी की और फैंस को 1 जून को सोशल मीडिया पर जानकारी दी।
