x

'हंगामा 2' की शूटिंग पूरी, सेट पर काटा गया प्रियदर्शन का बर्थडे केक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मिजान जाफरी और प्रणीता सुभाष स्टारर 'हंगामा 2' की शूटिंग पूरी हुई। सेट पर शूटिंग पूरी होने के साथ-साथ डायरेक्टर प्रियदर्शन के जन्मदिन का केक कटा। 'हंगामा 2' के जरिए प्रियदर्शन करीब 8 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं, जो 2003 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' की सीक्वल है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। हालांकि, अभी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ।