वीजे चित्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
9 दिसंबर को चेन्नई के एक होटल में मृत पाई गई 28 साल की तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा के पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। चित्रा की मां ने बिजनेसमैन हेमंत रवि पर आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी को पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि हेमंत एक टीवी सीरियल में चित्रा द्वारा इंटीमेट सीन दिए जाने से नाराज थे।
