मुझे पता है सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई थी- आमिर खान के भाई फैसल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए करीब ढाई साल हो चुके हैं। इतने समय बाद भी अब तक उनकी मौत रहस्य बनी हुई है। शुरुआती जांच में कहा गया था कि सुशांत ने आत्महत्या की है। हालांकि, परिवार ने उनकी हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में केंद्रिय जांच ब्यूरो (CBI) जांच कर रही है। अब आमिर खान के भाई फैसल खान ने कहा है कि उन्हें लगता है कि सुशांत की हत्या हुई है।