2020 में दुनिया को अलविदा कहने वाले कलाकारों को श्रद्धांजलि देगी इफ्फी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: amar ujala
बीते मंगलवार को भारत के 51 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने 12 विदेशी फिल्मों की स्लेट की घोषणा की, जिन्हें आगामी फिल्म पर्व के कालीडोस्कोप अनुभाग के तहत प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा उत्सव के आगामी समारोह में भारत के 19 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध नौ सितारों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। इसमें एक्टर इरफान खान, सुशांत सिंह, ऋषि कपूर, हॉलीवुड के दिवंगत एक्टर चैडविक बोसमैन जैसी हस्तियां शामिल हैं।
