इलियाना डिक्रूज 12 साल की उम्र से कर रहीं बॉडी शेमिंग का सामना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: News 18
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज हमेशा से बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात करती आई हैं। हाल ही में उन्होंने इस पर फिर बात की और कुछ खुलासे भी किए। इलियाना ने बताया कि शुरुआत से ही उन्हें बॉडी शेमिंग को लेकर लोगों से खूब ताने सुनने को मिले हैं, लेकिन समय के साथ वह आलोचनाओं की आदी हो गईं और उन्होंने लोगों की बातों को नजरअंदाज करना सीख लिया है।