दोस्त के बाद ससुर का खुलासा- इमरान खान ने छोड़ी एक्टिंग, अब राइटिंग और डायरेक्शन करेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आमिर खान के भांजे इमरान खान अब एक्टिंग नहीं करेंगे। अभिनेता अक्षय ओबेरॉय के बाद अब इमरान के ससुर रंजेव मलिक ने ये पुष्टि की। इमरान अब राइटिंग और डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे। हालांकि इमरान की पत्नी अवंतिका मलिक चाहती हैं कि इमरान एक्टिंग न छोड़ें और ऐसी फिल्में प्रोड्यूस करें जिनमें वही लीड हीरो हों। 2008 में 'जाने तू या जाने ना' से डेब्यू करने वाले इमरान की अंतिम रिलीज़ 2015 की 'कट्टी-बट्टी' है।
