अमृतसर में राम चरण ने अपने शेफ से खाना बनवाकर जवानों को खिलाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
दक्षिण भारतीय अभिनेता रामचरण सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मिलने बीएसएफ कैंपस पहुंचे। बीएसएफ जवानों को साउथ इंडियन खाना खिलाने के मकसद से उन्होंने हैदराबाद से अपने शेफ को बुलवाकर खाना बनवाया। उन्होंने बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर में जवानों के साथ मेस में खाना खाया और जवानों के साथ मुलाकात कर उनकी ड्यूटी और उनके परिवारों के बारे में जाना। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
