'द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ में पीएम बोले- "सच को उजागर करने वाली ऐसी फिल्में ज्यादा बननी चाहिए"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: wikipedia
निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज़ से पहले और रिलीज़ के बाद अब तक चर्चाओं में हैं। फिल्म थियेटर्स में लगी है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। आलम ये है कि फिल्म की प्रशंसा करने से पीएम मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए। पीएम ने कहा कि इस फिल्म के जरिए सच को बाहर लाया गया है। ऐसी फिल्म बनती रहनी चाहिए।
