पंजाब में किसानों ने कंगना रनोट की कार पर हमला कर दिया, चंडीगढ़ उना हाईवे पर लगा जाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब में श्री कीरतपुर साहिब के बूंगा साहिब में किसानों ने कंगना रनोट की गाड़ी की घेराबंदी कर दी। इसके चलते चंडीगढ़ उना हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि, बाद में कंगना ने किसानों से बात की, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। एक्ट्रेस ने उन खबरों को गलत बताया जिनमें दावा किया जा रहा था कि किसानों ने कंगना से माफी की मांग की और उन्होंने माफी मांगी भी।
