एडवांस बुकिंग के मामले में फिर साउथ से पीछे बॉलीवुड, 'आचार्य' नंबर एक, टाइगर और अजय उसके बाद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईद पर रिलीज होने के लिए कतार में लगी फिल्मों में जिन फिल्मों की एडवांस बुकिंग खुल चुकी है, उनमें तेलुगू सुपरस्टार राम चरण और मेगा स्टार चिरंजीवी की फिल्म 'आचार्य' नंबर एक पर है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' दूसरे तो अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' तीसरे नंबर पर है। फिल्म 'हीरोपंती 2' की एडवांस बुकिंग तो 50 लाख रुपये तक बमुश्किल ही पहुंच पा रही है।
