इवेंट में हवाई चप्पल में पहुंचे विजय देवरकोंडा, रणवीर सिंह ने उतरवाई टी-शर्ट, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
फिल्म लाइगर के ट्रेलर रिलीज़ इवेंट में रणवीर सिंह ने विजय देवरकोंडा के फैशन सेंस का मजाक बनाया लेकिन अभिनेता की सादगी ने सभी का दिल छू लिया। विजय चप्पल और टीशर्ट में कैजुएल लुक में इवेंट में पहुंचे थे। हालांकि इवेंट के बाद रणवीर विजय को बैकस्टेज ले गए और उनकी टी-शर्ट लेकर अपनी जैकेट उन्हें दे दी। खुद रणवीर ने ही विजय से टी-शर्ट की मांग की थी।
