आयकर विभाग ने अक्षय को भेजा सम्मान पत्र, रजनीकांत को भी किया सम्मानित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए हाल ही में उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सम्मान पत्र भेजा। दूसरी तरफ 'थलाइवा' रजनीकांत को भी आयकर विभाग ने सम्मानित किया है। उन्हें तमिलनाडु में सबसे ज्यादा और सबसे जल्दी टैक्स चुकाने वाले शख्स के रूप में मान्यता दी गई है। उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने पिता की गैरमौजूदगी में ये सम्मान ग्रहण किया है।
