आज फिर सोनू सूद के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, तमाम आर्थिक पहलुओं की जांच जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood Hungama
आयकर विभाग की टीम आज सुबह दोबारा एक्टर सोनू सूद के घर पहुंची। अधिकारी सोनू के अकाउंट, कमाई और खर्च जैसे तमाम आर्थिक पहलुओं की जांच कर रहे हैं। सर्वे लखनऊ के बड़े कारोबारी अनिल सिंह से जुड़ा है। सोनू सूद और अनिल सिंह कारोबार में पार्टनर बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की टीम उन सभी संस्थाओं की जांच कर रही है, जो सोनू सूद से जुड़े हुए हैं।
