तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप समेत कई सितारों के घर पर इनकम टैक्स का छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई में कई सेलेब्स के घर आज आयकर विभाग ने छापा मारा। एक्ट्रेस तापसी पन्नू, निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मनटेना जैसे सेलेब्स पर टैक्स चोरी का आरोप है। मुंबई में 22 जगह आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी फैंटम फिल्म्स से जुड़ी है। यह संयोग ही है कि जिन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, वे मोदी सरकार के विरोधी रहे हैं।
