भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के कागज डोमिनिका भेजे, प्राइवेट जेट भी भेजा गया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण के कागज डोमिनिका भेज दिए हैं। इसके अलावा भारत ने एक प्राइवेट जेट भी डोमिनिका भेजा है जहां की जेल में चोकसी बंद है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारत सरकार यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही है कि चोकसी को डोमिनिका से सीधे भारत भेजा जा सके और वहां उसके खिलाफ केस चल सके।