x

2030 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा, 2022 में दो मानवरहित मिशन होंगे लॉन्च

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

राज्यसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि, भारत 2030 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है जो अपनी तरह का अनोखा स्टेशन होगा। उन्होंने बताया कि भारत 2022 के अंत तक गगनयान से पहले दो मानवरहित मिशन अंतरिक्ष में भेजेगा। मानवरहित मिशन पूरी तरह रोबोटिक होंगे। इनमें से एक अगले साल की शुरूआत और दूसरे मिशन को साल के अंत तक भेजा जाएगा।