ऑस्कर हासिल करने से चूकी भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Binged
भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' ऑस्कर जीतने से चूकी। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ये पुरस्कार 'समर ऑफ सोल' ने जीता। 'राइटिंग विद फायर' को हालांकि सनडांस फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिल चुका है। अब तक फिल्म को 20 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 'राइटिंग विद फायर' एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री है जो पत्रकारिता पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने मिलकर किया है।
