मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने से चूकीं भारत की नवदीप कौर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
15 जनवरी को लास वेगास में मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता में नवदीप कौर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि नवदीप खिताब नहीं जीत सकीं। खिताब मिसेज अमेरिका शीलिन फोर्ड ने जीता। नवदीप ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में कुंडलिनी चक्र से इंस्पायर्ड गोल्डन ड्रेस पहनी। 'मिसेज वर्ल्ड' शादीशुदा महिलाओं के लिए होने वाला ब्यूटी कम्पिटिशन है। इसमें 80 देशों के कंटेस्टेंट शामिल हुए। नवदीप कौर ने टॉप 15 में जगह बनाई।
